उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर शहर को मेट्रो समेत करीब 200 परियोजनाओं का तोहफा दिया।
विकास के लिए केंद्र की पूरी मदद करेंगे:
- सीएम अखिलेश यादव ने मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा ने गोरखपुर में सबसे महँगी जमीन एम्स के लिए दी।
- वहीँ सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी पार्टी विकास के लिए केंद्र की पूरी मदद करेगी।
- राज्य की एम्बुलेंस सेवा के बारे में उन्होंने कहा कि, अपने संसाधनों से 108 और 102 सेवा शुरू की।
- कार्यक्रम में सीएम ने उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा भाजपा के सांसद होने की भी बात कही।
- जिस पर सीएम ने आगे कहा कि, इस हिसाब से यूपी को सबसे ज्यादा पैसा मिलना चाहिए।
- साथ ही शिकायत भरे लहजे में उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी को जितना पैसा मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है।
- सीएम ने ये भी कहा कि, कानपुर के लोग पहले से स्मार्ट गुटखा और खैनी खिला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम अखिलेश के ‘लोक भवन’ का उद्घाटन, कुल लागत 601 करोड़ रुपये!
- उन्होंने आगे कहा कि, कानपुर ने दुनिया के कई कोनों में गुटखा, खैनी को पहुँचाया है।
- सीएम ने कार्यक्रम में कानपुर को पीछे नहीं होने देंने की बात भी कही।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ और वाराणसी की तर्ज पर कानपुर मेट्रो का काम तेजी से होने की बात कही।
- सीएम ने कार्यक्रम में सपा सरकार द्वारा सबसे ज्यादा लैपटॉप बांटने की बात भी कही।
- मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, घोषणापत्र में नहीं लिखा फिर भी कानपुर में मेट्रो बना रहे हैं।
- उन्होंने कानपुर में बिजली ज्यादा देने का काम करने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार