यूपी में शिव भक्ति में रमे भोले भक्तों (kanwar yatra) पर प्राकृतिक आपदा लगातार कहर बरपा रही है। इसके चलते कांवड़िये लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला लखीमपुर जिले का है। यहां कांवड़ लेकर गए एक युवक की अचानक रहस्यमय हालत में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया।
हमारी खबर पर डीएम ने बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त!
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- वहीं शाहजहांपुर जिले में कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पर एक भारी भरकम पेड़ गिर जाने से कई कांवड़िये घायल हो गए।
- इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
- बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में सो रहे कांवरियों पर एक पेट्रोल पंप का छज्जा काल बनकर भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें कई कांवरिये दब गए थे।
खनन माफिया ने भाजपा विधायक पर दागी गोलियां!
पिहानी इलाके का रहने वाला था सूरज
- जानकारी के मुताबिक, चार या पांच दिन पहले छोटी पिहानी के रहने वाले धर्मेंद्र और बॉबी हर साल की तरह कांवड़ यात्रा लेकर गए थे।
- उनके साथ पड़ोसी गांवों के लोग भी जाते हैं।
- इस बार भी कई लोग कांवड़ लेकर गए थे।
- इस यात्रा में नरधिरा गांव के भी कई लोग गए थे।
- इस यात्रा में ही गांव के रहने वाले किसान हरीराम विश्वकर्मा का बड़ा बेटा सूरज कुमार (19) भी गया था।
- बताया जा रहा है कि बीती रात लखीमपुर जिले के गोला गोकर्णनाथ में सभी कांवड़िये भोले नाथ का गंगा जल से रुद्राभिषेक करने जा रहे थे।
- तभी सूरज अचानक गायब हो गया था।
नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने विधायक से की अभद्रता!
जितने मुंह उतनी बातें
- साथ (kanwar yatra) में मौजूद लोगों का कहना है कि उसे काफी देर तक लोग ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला।
- साथियों का कहना है कि उसका शव खून से लथपथ खंती में पड़ा मिला।
- शायद वह हादसे का शिकार हो गया।
- वहीं कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि वह डीसीएम के नीचे सो रहा था कहीं उसके ऊपर डीसीएम तो नहीं चढ़ गई।
- वहीं कांवड़ लेकर रास्ते से जा रहे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह सोते समय डीसीएम से नीचे गिर गया।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदार की फावड़े से काटकर हत्या!
- इस (kanwar yatra) दौरान वह खंती में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
- वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं किसी ने उसे धक्का तो नहीं दे दिया।
- वहीं कोतवाली प्रभारी गोला गोकर्णनाथ ने बताया कि साथियों ने पुलिस को बयान दिया कि सूरज की तबियत ख़राब हो गई थी।
- साथी उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
- हालांकि घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
- फिलहाल मामला क्या है ये जांच का विषय है।
वीडियो: माफिया कहलाने के शौक से खान बना ‘डॉन’!
बेटे की गम में मां हुई बेहोश
- जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
- उसकी मां बेहोश हो गई, वहीं दादी भी छाती कूट-कूट कर रो रही थी।
- सूरज के घर में वह सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई शोभित और रोहित है सबसे छोटी बहन काजल है।
- सूरज के चाचा सुखदेव ने बताया कि वह पूरे मोहल्ले वालों से हसंता खेलता था।
- सभी उससे खुश रहते थे, फिलहाल उसकी मौत से शोक की लहर डूब गई है।
- सूरज की मौत से चचेरी बहन प्रियंका सहित मोहल्ले के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नायाब सूबेदार के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया!
चलती ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ गिरने से कांवड़िये घायल
- वहीं यूपी के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों से भरी चलती ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ गिरने से पांच कांवड़िये घायल हो गए।
- इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
- हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
- जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
- यह शिव भक्त फरूखाबाद जिले से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। ट्राली में बैठे पांच लोगों को इस हादसे में चोटें आईं हैं।
- इनमें यदुवीर, हरनाम सिंह, क्षत्रपाल, अवनीश और दुर्गेश के नाम पता चले हैं।
- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
- पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को ट्रॉली के ऊपर से हटवाया।
- इसके (kanwar yatra) बाद यातायात बहाल हो सका।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.