उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 4 अगस्त को सूबे के इलाहाबाद और कानपुर देहात जिले के दौरे(keshav maurya allahabad) पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान उप-मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का इलाहाबाद दौरा(keshav maurya allahabad):
- सूबे के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को इलाहाबाद और कानपुर देहात के दौरे पर हैं।
- इस दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव पहले इलाहाबाद जिले का दौरा करेंगे।
- अपने दौरे के चलते उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमौसी हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
- उनके हेलीकॉप्टर इलाहाबाद पुलिस लाइन में उतरेगा।
- केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10 बजे केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किसान एवं सहकार सम्मलेन में शिरकत करेंगे।
- उप-मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
- कार्यक्रम के बाद उप-मुख्यमंत्री जिले के सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
- जहाँ उप-मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
- पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद केशव मौर्य विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
- विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उप-मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर देहात का दौरा(keshav maurya allahabad):
- इलाहाबाद में प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के बाद उप-मुख्यमंत्री 2.45 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कानपुर देहात पहुंचेंगे।]
- जहाँ उनका हेलीकॉप्टर माती पुलिस लाइन में उतरेगा।
- पुलिस लाइन से भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विधायक मथुरा प्रसाद पाल के तेरहवीं संस्कार में भाग लेंगे।
- तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज अकबरपुर में किया जा रहा है।
- जिसके बाद उप-मुख्यमंत्री शाम 4 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: ‘इस्तीफ़ा’ देने के लिए आज दिल्ली रवाना होंगे CM योगी!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार