उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या राजधानी लखनऊ पहुँच चुके हैं। केशव प्रसाद मौर्या शताब्दी एक्सप्रेस से चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने जोश से उनका स्वागत किया। केशव प्रसाद मौर्या लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की जगह प्रदेश का पद संभालेंगे।
रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें
पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल
स्वागत की तैयारी:
- भाजपा का प्रदेश कार्यालय अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत की तैयारी कर रहा है।
- प्रदेश के नए अध्यक्ष केशव मौर्या अभी थोड़ी देर पहले शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी लखनऊ पहुंचे थे।
- स्टेशन पर पार्टी प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
- केशव प्रसाद मौर्या वर्तमान समय में फूलपुर से सांसद भी हैं।
- उन्होंने स्टेशन पर मीडिया से मुखतिब होते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में इस बार के चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। हम प्रदेश में 265+ सीटें जीतेंगे।
- हालाँकि, पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद से ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी में विरोध के सुर सुनने को मिल रहे हैं।
- केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
- पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद।
स्वागत मंच तैयार
केशव मौर्या लाइव:
उत्तर प्रदेश के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, लाइव
- मंच पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद कहा।
- पार्टी के बड़े माननीय नेताओं के मार्गदर्शन में करेंगे काम।
- “विश्व का सबसे शक्तिशाली संगठन मिला”।
- “कार्यकर्ताओं के चरण स्पर्श करता हूँ”।
- “संगठन की ताक़त का कोई जवाब नहीं”।
- 2017 के चुनावों में कम से कम 265+ सीटें, और ज्यादा से ज्यादा 403 सीटों पर जीतेगी पार्टी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार