उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 16 जून को सूबे के एटा(keshav maurya etah) जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की 3 साल की उपलब्धियों को गिनाया।
एटा में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन के मुख्य अंश(keshav maurya etah):
देश भर में 28 करोड़ लोगों के पास खाता हो गया है(keshav maurya etah):
- केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश भर में 28 करोड़ लोगो के पास बैंक खाता हो गया है।
- देश भर के सभी स्कूलों में शौचालय बन चुके हैं।
- पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर को झाड़ू थाम कर देश को साफ करने का बीड़ा उठाया।
- स्वच्छता को एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप देने का काम किया।
- वादे के अनुसार 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण केबिनेट की पहली मीटिंग में माफ़ किया।
- हमारी सरकार में बिजली अधिक मिल रही हैं।
- पहले ट्रांसफार्मर एक माह में भी नहीं बदलता था और अब 24 से 48 घंटे के अंदर बदला जाता है।
- गन्ना किसानों के भुगतान और किसानों को आलू का समर्थन मूल्य दिया।
- योगी सरकार में 100 दिन में 80000 किलोमीटर सड़को को गड्ढा मुक्त किया और ये काम जारी हैं।
- हमारी सरकार में यूपी के अंदर हम भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं करेंगे।
- यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो एक शिकायत लखनऊ में करें उसपर कड़ी कार्रवाई होगी।
- उत्तर प्रदेश के गरीब बीमार को मुख्य मंत्री राहत कोष से चिकित्सा सहायता दी जाएगी।
- एंटी भू माफिया टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया।
- सरकारी, गरीब, किसान की जमीन पर किसी ने समाजवादी का झंडा लगाकर कब्ज़ा किया है तो उसे मुक्त कराएंगे।
- एंटी रोमियो दल का गठन महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए किया है।
- प्रदेश में एक भी अवैध क़त्ल खाना नहीं चलने देंगे।
- हमारी सरकार और पार्टी के द्वारा किसी अपराधी की मदद नहीं की जा रही है।
- जो ऐसे लोगो की मदद करेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
- ठेकों में भ्रस्टाचार को दूर करने के लिए ई टेंडरिंग की व्यवस्था की जा रही है।
- पिछली सरकार ने दिल्ली और मोदी जी की सरकार की योजनायें नहीं ली।
- उन लोगो ने उत्तर प्रदेश को तीन साल में 30 साल पीछे धकेल दिया है।
- यूपी में 71 प्रदेश मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाना स्वीकार किया है,
- 10 हजार करोड़ रुपये केंद्रीय सड़क नीति के माध्यम से प्रदेश को मिला है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय ने दुबई की कंपनी BMRC से MoU किया साइन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार