लोकसभा चुनाव ही नहीं यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास ही नहीं बल्कि माह इतिहास रच दिया।
- इस जीत की खबर मिलते ही मानो पूरे सूबे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
- हालात रहे कि राजधानी में भाजपा पार्टी कार्यालय से लेकर हजरतगंज चौराहा केसरिया रंग में डूबा नजर आया।
- यह तो जीत पर खुशी का माहौल रहा, जबकि सपा, बसपा एवं कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य दलों के दफ्तरों में हार की आहट सुनते ही सन्नाटा पसर गया।
- वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सतीश महाना को फोन किया है।
- सूत्रों के मुताबिक सतीश महाना विधान सभा अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं।
- वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सतीश महाना यूपी के मुख्यमंत्री भी बनाये जा सकते हैं।
किसी दल की आजादी के बाद से सबसे बड़ी जीत
- भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फूल की महक के आगे हाथी बेहोश हो गया।
- वहीं हाथ से हैंडिल पकड़कर चलाने वालों की साईकिल पंचर हो गई।
- कार्यकर्ताओं का कहना है पीएम मोदी कि सुनामी ने ‘सबका’ (समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस) का विनाश कर दिया।
- बता दें कि आजादी के बाद से किसी भी राजनीतिक दल की अब तक की यह सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत है।
- अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चुनाव के मंथन तेज हो गया है।
- इनमें तीन नाम रेस में सबसे आगे हैं।
- भाजपा नेताओं का कहना है कि यूपी के नए मुख्यमंत्री (सीएम) केशव प्रसाद मौर्या हो सकते हैं।
- कुछ लोगों का अनुमान है कि मनोज सिन्हा यूपी के सीएम होंगे।
- वहीं कुछ लोग योगी आदित्यनाथ को यूपी के नए मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं।
लखनऊ में अम्बरीश ने बचाई सपा की लाज
- अगर हम राजधानी की नौ विधानसभा सीटों पर नजर डाले तो सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की स्वाती सिंह ने जीत दर्ज की।
- उन्होंने अपने प्रतिद्वंन्दी समाजवार्दी के अनुराग यादव को 34179 वोट से हराया।
- लखनऊ पश्चिम भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने सपा के मो. रेहान नईम को 13072 वोटों से हरा दिया।
- वहीं, मोहनलालगंज सीट पर सपा प्रत्याशी अम्बरीश सिंह पुष्कर ने बसपा प्रत्याशी को 530 वोट से हराकर बड़ी हासिल की।
- इधर लखनऊ उत्तरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा ने सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को 16276 वोटों से हराया।
- मलिहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी जयदेवी ने बसपा प्रत्याशी सत्य कुमार गौतम को 11568 वोटों से हराया।
- लखनऊ मध्य से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को 5094 वोटों से मात देते हुए जीत दर्ज की।
- लखनऊ कैंट विधानसभा डॉ. राती बहुगुणा जोशी ने सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को 33796 वोट से मात देते हुए बड़ी जीत हासिल की।
- लखनऊ पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी आशुतोश टण्डन ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अनुराग सिंह भदौरिया 79230 मतों से मात देते हुए राजधानी में सबसे अधिक मतों से हराया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Amit Shah
#BJP
#BJP's historic victory
#keshav prasad
#manoj sinha
#manoj sinha is new cm of up
#mantra of victory keshav prasad maurya is new cm of up
#Modi mantra
#National President
#new Chief Minister
#Satish Mahana
#satish mahana new cm of up
#satish mahana vidhan sabha adhyakash
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath is new cm of up
#अमित शाह
#केशव प्रसाद
#जीत का मंत्र
#नए मुख्यमंत्री
#भाजपा
#भाजपा की ऐतिहासिक जीत
#मनोज सिन्हा
#मोदी मंत्र
#योगी आदित्यनाथ
#राष्ट्रीय अध्यक्ष
#सतीश महाना
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.