भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर संगम नगरी इलाहाबाद में कार्यक्रम में शामिल हुए।

संगीत समिति गार्डेन में हुआ आयोजन:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संगम नगरी इलाहाबाद में योग किया।
  • इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।

क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति:

  • इलाहाबाद में योग करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और उनके साथ साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।
  • योग दिवस के मौके पर साध्वी ने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी और बाबा रामदेव के योग शुरू करने से लोगों ने इसका महत्व जाना।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, विदेशी जमीन पर भी लोग योग का महत्व जानते हैं और पाकिस्तान में भी योग का क्रेज बढ़ा है।
  • उन्होंने कहा कि, जिस तरह इंसान खाना खाता है ठीक उसी तरह रोजाना एक घंटे योग करने से शरीर स्वस्थ्य और मानसिक शांति भी मिलती है।
  • उन्होंने कैराना मुद्दे पर सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, कैराना में पलायन के लिए सपा सरकार जिम्मेदार हैं।
  • उन्होंने मथुरा कांड में भी सपा सरकार की भूमिका पर ऊँगली उठाई।
  • उन्होंने कहा कि, सूबे की समाजवादी सरकार किसानों के प्रति उदासीन है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें