भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को लखीमपुर के दौरे पर थे, जहाँ भाजपा के युवा सम्मेलन की अध्यक्षता की।

keshav-prasad-maurya

अखिलेश यादव फर्जी मुख्यमंत्री हैं:

  • भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को लखीमपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने युवा सम्मेलन कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फर्जी मुख्यमंत्री बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेट्रो का उद्घाटन करने से विकास नहीं होने वाला है।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, अखिलेश यादव नौटंकीबाज हैं।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, इस बार साइकिल के टुकड़े-टुकड़े कर देने हैं।

नरेन्द्र मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से देश की जनता बहुत खुश है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से सपा और बसपा को है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार गरीब जनता पर फर्जी मुक़दमे दर्ज करती है।
  • केशव मौर्य ने आगे कहा कि, जब भाजपा की सरकार होगी तो असली के मुक़दमे दर्ज होंगे।

बुआ का हाथी पतला हो गया है:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री सुन लें कि, बुआ का हाथी बहुत मोटा हो गया था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से बुआ का हाथी पतला हो गया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश अब सपा और बसपा मुक्त होना चाहता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें