शनिवार की देर शाम ट्रामा में आगजनी की घटना के दूसरे दिन स्थिति कुछ सामान्य दिखाई दी। आज मरीज ट्रामा में एक बार फिर दिखने लगे। हालांकि इस घटना के चलते जान गवाने वालों की भरपाई तो कोई नहीं कर सकता है। बावजूद इसके डॉक्टर्स के प्रयास से एक बार फिर ट्रामा के मेडिसिन विभाग में भर्ती शुरू हो गयी है। आज मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है और रोज की तरह ही उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : वीडियो: ट्रामा में हर तरफ शोर और दहशत का आलम!

डॉक्टर्स कर रहे हैं प्रयास

  • केजीएमयू के ट्रामा में अग्निकांड के चलते 11 मरीजों की जान चली गयी।
  • हालांकि यहाँ के अग्निकांड में किसी की जान नहीं गयी लेकिन यहाँ इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इसका खामियाजा भुगता पड़ा।
  • सोमवार को भी इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा रही।
  • क्यूंकि राजधानी से यहाँ आने वाले मरीज़ों की संख्या फिलहाल कुछ काम हो गयी है।
  • आपको बता दें कि इस घटना के बाद बहुत से मरीजों के परिजन उन्हें लेकर दूसरे अस्पताल चले गए।
  • आज ट्रामा में रोज की अपेक्षा काफी काम मरीज आये लेकिन, फिर भी लोगों में दहशत है।
  • डॉक्टर्स ने मरीजों को हर तरह से सुविधा और इलाज देने का प्रयास किया।
  • साथ ही ट्रामा सेंटर के मेडिसिन विभाग को शुरू कर दिया गया है आज यहाँ मरीजों की भर्ती हुई।
  • आपको बता दें की इस आगजनी का कारण ट्रामा सेण्टर में मेडिसिन स्टोर में रखे फ्रिज में हुआ शार्ट सर्किट था।

ये भी पढ़ें : नर्सिंग होम्स का बंद हो शोषण !

  • ये खुलासा विधुत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने जांच के बाद किया।
  • कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट ने कहा कि घटना का सभी को अफ़सोस है।
  • लेकिन किसी भी घटना के लिए डॉक्टर को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
  • मरीजों का इलाज बेहतर ही करने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड-कानपुर के विधायकों की ‘क्लास’ लेंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें