समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की 81 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें सीएम अखिलेश यादव के करीबियों को बाहर कर दिया गया है, जबकि विरोधी खेमे के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं खुद अखिलेश को विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी जगह नहीं दी गई है।

  • गुरुवार को शिवपाल यादव ने जिस नई कार्यकारिणी का ऐलान किया, उसमें सभी शिवपाल के करीबी ही हैं।
  • इससे साफ है कि पार्टी में एक लकीर खिंच चुकी है।
  • पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को अहम जिम्मेदारी देते हुए समाजवादी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • ओमप्रकाश सिहं प्रदेश को महामंत्री बनाया गया है।
  • इसके साथ ही रघुनंदन सिंह और विधायक उदयराज को पार्टी में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वहीं राजकुमार मिश्रा को सपा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अखिलेश के नेतृत्व में लड़ा जायेगा यूपी विधानसभा चुनाव- शिवपाल

सीएम के करीबियों को नहीं मिली जगहः

  • कार्यकारिणी में सीएम के करीबी संग्राम यादव को भी जगह नहीं दी गई है।
  • जबकि अखिलेश के करीबी सुनील यादव साजन के विरोधी उन्नाव के विधायक उदय राज यादव को सचिव बनाया गया है।
  • एमएलसी आनंद भदौरिया के विरोधी अनूप गुप्ता भी सचिव होंगे।
  • सीएम के करीबी अतुल प्रधान का टिकट काटकर जिन मैनपाल राणा उर्फ पिंटू राणा को सरधना से टिकट दिया गया है।
  • उन्हें भी कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

‘अखिलेश-शिवपाल’ के समर्थक हुए ‘आमने-सामने’, जमकर हुई नारेबाजी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें