हाल ही में इगलास नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित किशन मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा बूथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि बने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी काफी गरम रुख में नज़र आये।

हाथरस सांसद पर भी निकाली भड़ास :

  • हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा बूथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
  • इस सम्मलेन में लक्ष्मीकांत वाजपायी के साथ अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम मुख्या अतिथि रहे।
  • यह कार्यक्रम भारत माता व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया।
  • इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाजपयी काफी गरम रुख में नज़र आये।
  • बूथ सम्मेलन में वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
  • उन्होंने बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए कहा।
  • इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर से नम्रता से बात करो।
  • साथ ही वोटर के पास जाओ तो अहंकार को घर छोड़कर जाओ।
  • इसके अलावा वाजपेयी से एक कार्यकर्ता ने किसानों के कर्जा माफ करने का सवाल उठाया।
  • जिसपर उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के पिछलग्गू बन जाएं ?
  • इसके साथ ही उन्होंने एक दो कार्यकर्ता के सवाल के जवाब देकर माइक छोड़ दिया।
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की निगाह सम्मेलन में एलआईयू दरोगा पर पड़ी तो वह आपा खो बैठे।
  • बताया जा रहा है कि एलआईयू दरोगा वीडियोग्राफी कर रहा था।
  • इसे देख वाजपेयी मंच से उतरे औऱ दरोगा के पास जाकर बोले तुम्हारी हिम्मीत कैसे हो गई अंदर आने की।
  • इसके साथ ही वाजपेयी ने दरोगा से कहा गेट आछट फ्रॉम हियर।
  • हालांकि दरोगा के हाथ में कैमरा देख लक्ष्मीकांत वाजपेयी नरम पड़ गए थे।
  • गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथरस सांसद राजेश दिवाकर के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।
  • कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से सांसद के क्षेत्र में न आने व विकास कार्य न करने की शिकायत की।
  • जिसपर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपायी ने जमकर भड़ास निकाली।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें