Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आज अयोध्या में श्रम विभाग में भी आयोजन किया।

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आज अयोध्या में श्रम विभाग में भी आयोजन किया।

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत श्रम विभाग में भी आयोजन किया

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आज अयोध्या में श्रम विभाग में भी आयोजन किया। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बच्चियों व उनकी पत्नियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिको की 70 कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के पुत्री छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इसके अलावा 30 श्रमिकों की पत्नियों को शिशु मातृत्व लाभ के हित लाभ का प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह भी शामिल हुए। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाएं ला रही है। उसी क्रम में श्रम विभाग में भी पंजीकृत श्रमिकों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना चला रहा है। वहीं उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि यह अभियान 8 मार्च तक चलता रहेगा। इसके अलावा जो श्रमिक अभी पंजीकृत नहीं है वे 30 मार्च तक किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिको के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक योजनाएं चला रहा है। इसका लाभ उनके परिवार वालों को भी मिलता है। आज श्रमिकों के पुत्रियों व उनकी पत्नियों को इसका लाभ दिया गया।

Related posts

ज्यूरिस लॉ कॉलेज पर छात्रों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Sudhir Kumar
6 years ago

Bhadohi : चौकी इंचार्ज पर एक युवक को पीटने का आरोप, इलाज के लिए परिजन मांग रहे भीख

Desk Reporter
5 years ago

शादी कराने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version