उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा से अपनी कई हरकतों की वजह से चर्चाओं के बीच बनी रहती है। आये दिन पुलिसकर्मियों के जनता से वसूली करने की खबरें सामने आती हैं मगर फिर भी आला अधिकारी ऐसे मामलों पर चुप्पी साधे रहते हैं। इस बीच यूपी के एक जिले (sambhal) से महिला पुलिसकर्मी के रिश्वतखोरी की खबर सामने आ रही है।
संभल का है मामला :
- उत्तर प्रदेश पुलिस की रिश्वतखोरी की खबरें आये दिन सुनने को मिलती रहती हैं।
- ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई भी की जाती है मगर फिर भी महकमा सुधरने को तैयार नहीं है।
- उनकी जनता की सेवा करने के बदले पैसा मांगने की आदत सुधरती नहीं है।
- संभल जिले से मामला सामने आया है जिसमें महिला पुलिसकर्मी ने फरियादी से रिश्वत मांगी है।
- महिला पुलिसकर्मी के लड़की की छेड़खानी के मामले में रिश्वतखोरी का खेल सामने आ गया है।
- यहाँ पर महिला सिपाही ने पीड़ित लड़की से 700 रूपये की रिश्वत माँगी थी।
- पीड़ित द्वारा लगातार मदद की गुहार लगाई गयी फिर भी सिपाही ने रूपये वसूले।
- इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो चुका है।
- जिसके बाद SP द्वारा 1 दरोगा और 2 सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
- ये पूरा मामला संभल के थाना हयातनगर थाने का है।
https://youtu.be/G65D8FHoCOU