उत्तर प्रदेश की विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है, आज के बाद विधानसभा अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
कानून-व्यवस्था पर चर्चा:
- सूबे की विधानसभा के सत्र का आज आखिरी दिन है।
- आज के बाद यूपी विधानसभा अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
- विधानसभा में आज गैर-सरकारी दिवस मनाया जायेगा।
- विधानसभा में आज आखिरी दिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
- गौरतलब है कि, विपक्ष की मांग पर विधानसभा की कार्रवाई 1 दिन के लिए बढ़ाई गयी थी।
30 अगस्त को होना था सत्र खत्म:
- इससे पहले विधानसभा का सत्र 30 अगस्त को खत्म होने वाला था।
- बाद में विपक्ष की मांग पर कार्रवाई को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया।
- विधानसभा के दूसरे आखिरी दिन पर सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी।
- जब बसपा नेताओं ने सदन से वाकआउट कर दिया था।
- बसपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गया चरण दिनकर की अगुवाई में बसपा ने वाकआउट किया।
- बसपा ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को संवेदनहीन बताया था।
- वहीँ इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था, स्वामी प्रसाद मौर्य से भी गए गुजरे हैं गया चरण दिनकर।
- इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान दिया था।
- सपा नेता ने कहा कि, पीएम की खुद की बीवी दर-दर भटकती है, और वो बेटी बचाओ और उनके सम्मान की बात करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार