कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद जवान राजेश कुमार यादव की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह 11.02 बजे उनके गांव दुबहर के यादव डेरा से शुरू हुई।

  • शहीद जवान के अंतिम दर्शन को हर कोई लालायित नजर आया।
  • हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए।
  • उसमें न कोई खास था न आम।हर कोई शहीद को कंधा देने के लिए बेताब था।
  • रास्ते में जगह-जगह स्कूली बच्चे शहीद के पार्थिव को सलाम किये।
  • यात्रा में शामिल लोग शहीद राजेश यादव अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
  • जज्बाती युवक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ आग उगल रहे थे।
  • सेना के वाहन से पार्थिव श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ।
  • फिर रास्ते में कई जगह पार्थिव शरीर पर लोग फूल-माला चढ़ायें।
  • दोपहर 12.06  बजे यात्रा भड़सर श्मशान घाट पर पहुंची।
  • श्मशानघाट पर हजारों लोग शहीद के पार्थिव को प्रणाम किये।
  • बता दें कि राजेश का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के वाहन से सुबह 10.31 बजे घर पहुंचा।
  • तब शहीद के परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
  • जो जहां था, वही से अपने लाल की झलक पाने के लिए उनके घर की ओर दौड़ गया।
  • कागजी खानापूर्ति के बाद शहीद का शव रखा ताबूत चौखट के अंदर ले जाया गया।
  • ताबूत में बंद शव देख जहां बूढ़ी मां अचेत हो गयी,
  • वही गर्भवती पत्नी ताबूत पर ही गिर पड़ी।
  • भाई-बहनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
  • मासूम बेटियां भी परिजनों की चीत्कार के बीच विलख रही थी।
  • श्मशान घाट पर कैबिनेट मंत्री रामगोविन्द चौधरी, डीएम गोविन्द राजू एनएस, एसपी प्रभाकर चौधरी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
  • पुलिस  के जवानों ने 12.14 बजे व सेना के जवानों ने 12.18 बजे गार्ड ऑफ आनर दिया।
  • बड़े भाई अरविन्द ने मुखाग्नि दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें