23 दिसम्बर 2016 को किसान मसीहा चौ. चरण सिंह का 114वां जन्मदिवस पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह दिन राष्ट्रीय लोक दल ने किसान दिवस के रूप में मनाने के साथ साथ सम्पूर्ण सप्ताह को ‘किसान सप्ताह’ के रूप में मनाने का निश्चय किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र. के अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने दी है। उन्होंने बताया चौधरी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता किसानों के मसीहा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनिल दुबे के नेत्रत्व में सारे कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनमें सुबह हवन किया गया, इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने  विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सीएम अखिलेश, राज्यपाल रामनाईक भी मौजूद रहे।

देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”39044″]

 

गांवों में लगाई जायेंगीं चौपालें

  • डाॅ. अहमद ने प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों को परिपत्र भेजकर चौ. चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका अदा करने की अपेक्षा की है।
  • किसानों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह द्वारा समय समय पर किए गये कार्यों एवं केन्द्रीय उद्योग मंत्री तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री के रूप में किसानों एवं आम जनता के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सराहनीय निर्णयों को गांव-गांव तक पहुंचाने में प्रदेश एवं जिलों के समस्त पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय लोकदल परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई।
  • इस सन्दर्भ में गांव-गांव चौपाल लगाकर अथवा गोष्ठियां करके राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जायगा।

किसान 26 को करेंगे विधान सभा का घेराव

  • रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने इसी कड़ी में 26 दिसम्बर को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने की दृष्टि से प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन का घेराव करने का ऐलान किया है।
  • जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयन्त चौधरी करेंगे।
  • इस घेराव में प्रमुख रूप से केन्द्र सरकार द्वारा गेंहू का आयात शुल्क माफ करने का विरोध किया जायगा साथ ही साथ कृषि बजट बढ़ाने की मांग करते हुये प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर लिए गये किसान विरोधी निर्णयों को उजागर किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें