Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ पहुंची दलित आंदोलन की आंच, डिप्टी CM के घर के बाहर लाठीचार्ज

महाराष्ट्र व गुजरात के दलित आंदोलन की आंच उत्तर प्रदेश तक आ पहुंची है। इसके चलते यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र स्थित उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के घर के बाहर भाजपा, आरएसएस, विहिप का पुतला फूंकने जा रहे भारतीय दलित मुस्लिम दलित एकता महासभा के कार्यकर्ताओं ने को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जैसे ही कार्यकर्ताओं के पास से पुतला छीना तो वह उग्र हो गए। पुलिस ने हालत पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई और कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

यूपी में आतंकी गतिविधियों को लेकर आईबी ने जारी किया हाई अलर्ट

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और गुजरात में दो दिन से चल रहे दलित आंदोलन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रदेश में सभी जिलों के एसपी के साथ जिला प्रशासन को भी सर्तक रहने का निर्देश दिया गया है। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक तथा अपर महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने यूपी में हाई अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों के पुलिस कप्तान को जातिगत संगठन के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए है।

इस प्रकरण पर जिला पुलिस के साथ एलआइयू व इंटेलिजेंस भी नजर रख रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को लेकर भी आइबी ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पुलिस के साथ ही अन्य संगठन हाई अलर्ट पर हैं। इस आंदोलन को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

प्रदेश की सीमा से सटे जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में भारतीय दलित मुस्लिम दलित एकता महासभा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वह उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के घर के बाहर भाजपा, आरएसएस, विहिप का पुतला फूंकने जा रहे थे। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने नसीम सिद्दीकी नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

Related posts

आधी रात को तुड़वाये गये पुराने हाई कोर्ट परिसर में वकीलों के अवैध चेम्बर्स

Shivani Awasthi
6 years ago

DGP की बात नहीं सुन रहे बलिया SP, BJP MLA के खिलाफ नहीं दर्ज कर रहे FIR

Divyang Dixit
7 years ago

स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ी दस लाख की नगदी

Desk
1 year ago
Exit mobile version