Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

‘आप’ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा कई के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक का सिर फट गया जबकि दो के हाथ में प्रैक्चर बताया जा रहा है। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। आप कार्यकर्ता गांधी भवन से गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके जा रहे थे। आरोप है पुलिस ने गिरफ़्तारी की बात कहकर सभी को रुकने के लिए कहा और बम्पर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया।

केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ सीएम हाउस में हुई कथित बदसलूकी व मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर ‘शिकंजा’ कसने की प्रक्रिया में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली तानाशाह केंद्र सरकार पार्टी को सही तरीके से काम नहीं करने दे रही है। इसके विरोध में आप के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ में आप कार्यकर्ता गांधी भवन से हजरतगंज गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके जा रहे थे।

झांसा देकर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

इस दौरान कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के पास पहुंचे थे कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप सभी यहीं रुकिए सबको गिरफ्तार कर लेंगे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बात मानी और रुक गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि पुलिस उन्हें पीटने वाली है। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान कार्यकर्ता बॉबी का सिर फट गया, जबकि गुड्डू सोनकर और बाल गोविंद वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप का आरोप है कि केंद्र से लेकर यूपी में भी भाजपा की तानाशाही देखने को मिल रही है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है जबकि प्रदर्शनकारियों को पीटा जा रहा है।

……………………………………………………………………………….
Web Title : lathicharge on aam aadmi party workers in lucknow many injured
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

Related posts

बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sudhir Kumar
6 years ago

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के नतीजे जारी हो गए हैं, इस बार के यूपी बीएड एग्जाम में प्रयागराज के छात्रों ने परचम फहराया

Desk
2 years ago

नोटबंदी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जाम किया रेलवे ट्रैक!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version