लखनऊ: आलमनगर में  सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया हादसा खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से हुआ था। सिलेंडर फटने से वहां आग लग गई, जिसे फायर सर्विस ने किसी तरह काबू पाया। धमाका इतना तेज था कि मकान ढह गया। मलबे के नीचे दबने के कारण युवक की जान चली गई। पुलिस सिलेंडर में आग लगने का कारण पता कर रही है।

एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आलमनगर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित विजय ट्रेडर्स की दुकान में अचानक सिलेंडर फट गया था। हादसे के कारण पूरा दुकान जमींदोज हो गया। इसमें बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी पारा निवासी सुशील गुप्ता की मौत हो गई। वहीं बबलू गुप्ता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुँच गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस बल वहां पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाच मे जुट गयी|

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें