प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में 700 साल से चली आ रही रामलीला का मंचन देखा। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी किया।

संबोधन ‘राम पर शुरू राम पर खत्म’:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मंचन देखा।
  • मंचन से पहले कार्यक्रम का संबोधन भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ की।
  • इसके बाद अपने संबोधन में पीएम ने राम, कृष्ण और उनके आदर्शों के बारे में बात की।
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस साल रामलीला की थीम, जो आतंकवाद थी उस पर बोलते हुए देश समेत पूरे विश्व में आतंकवाद की चिंता पर बात की।
  • इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर भी हमला बोला।
  • जिसके बाद पीएम ने बेटी बचाओ की अपील भी लोगों से की।
  • वहीँ संबोधन का अंत भी पीएम ने प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ किया।

धार्मिक सम्मेलन में नही की राजनीति:

  • कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसी भी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी नहीं की।
  • गौरतलब है कि, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रामलीला के कार्यक्रम में पहुँचने के चलते विरोधियों ने इसे यूपी के आगामी चुनाव से जोड़ा था।
  • विरोधियों का यह भी कहना था कि, पीएम को धार्मिक सम्मेलन और राजनीति से परे रखना चाहिए।

जल्द हो सकते हैं चुनाव:

  • उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को राजनीति से जोड़कर देख रहे थे।
  • जिसके बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि, यूपी के चुनाव जल्द ही किये जा सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से देश में जो माहौल बना है, भाजपा उसे चुनाव में भुनाने की कोशिश करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें