लखनऊ विकास प्राधिकरण में समायोजन के नाम पर खूब खेल हुए। यह बात अब एलडीए उपाध्यक्ष को भी समझ आ रही है। उनके समक्ष ऐसी तमाम शिकायतें पहुंची हैं जिसके चलते मूल आवंटी को उसके मकान से वंचित कर दिया गया जबकि अधिकारियों व बाबूओं ने मिलीभगत कर भूखंड को दूसरे को आवंटित कर दिया। इसके चलते अब एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह ने वर्ष 2008 से अब तक हुए समायोजन की जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी अपर सचिव ए अनिल भटनागर को बनाया गया है जबकि जांचकर्ताओं में नजूल अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, ओएसडी राजेश शुक्ला, राजीव कुमार, संयुक्त सचिव एनएन सिंह भी हैं।

ये भी पढ़ें : महागुन सोसाइटी में तोड़फोड़ करने के मामले में 13 गिरफ्तार!

जांच में फंसेंगे कई अधिकारी व बाबू

  • एलडीए के जानकार बताते हैं कि बीते वर्षों में बड़े अधिकारियों के आदेश पर भी खेल किये गए।
  • वहीं, छोटे स्तर पर बाबुओं ने भी रुपयों की लालच में खूब गड़बडिय़ां की।
  • ऐसे में अगर, ईमानदारी से जांच हुई तो कई नटवरलाल फंसेंगे।
  • उपाध्यक्ष उन पर कार्रवाई करेंगे या फिर मामले को रफा-दफा, ये देखना होगा।
  • कारण, काशीनाथ राम, मुक्तेश्वर ओझा, राम नरेश यादव, अवधेश सिंह सहित कई बाबूओं ने समायोजन में खेल किया है।
  • कहा जाता है इसमें उच्चाधिकारियों की भी मिलीभगत रही।
  • इन वर्षों में हजारों की संख्या में समायोजन के नाम पर खेल हुआ है।
  • आदेश में कहा गया कि समायोजित सपत्तियों की सूची तैयार कर पत्रावलियों को संग्रहीत कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें : मंदिरों और गुरुद्वारों में भी शुरू हुआ GST का विरोध!

  • 18 जुलाई 2017 तक योजनावार डुप्लीकेट पत्रावलियों व वैकल्पिक आवंटन के प्रकरणों की सूची उपलब्ध करायी जाए।
  • लविप्रा में बीते वर्षों में कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर भूखंड चहेतों को देने के आरोप लगे हैं।
  • वहीं, मूल आवंटी अपना आशियाना पाने के लिए भटकते रहे।
  • प्रियदर्शिनी योजना, शारदा नगर योजना, कानपुर रोड, मानसरोवर योजना सहित विभिन्न योजनाओं में इस तरह के खेल किये गए।

यहां हुआ खेल

  • प्रियदर्शिनी योजना में सेक्टर-एस में मकान नंबर 4/721 का फर्जी समायोजन किया गया।
  • गोमती नगर विस्तार की सुलभ आवास, गंगा, यमुना आदि अपार्टमेंट्स में ढेरों लैट्स का फर्जी समायोजन।
  • विस्तार के सेक्टर चार में 30 भूखंडों का अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से हुआ समायोजन।
  • गोमती नगर विस्तार के सेक्टर एक में सामुदायिक उपयोग की जमीन पर १७ प्लॉट का समायोजन
  • गोमती नगर विस्तार के सेक्टर चार में प्लॉट नंबर 823, 545बी, 545सी, 545डी का फर्जी समायोजन।

ये भी पढ़ें : ट्रेनिंग बिना ही जारी कर रहे सर्टिफिकेट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें