उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में बदमाशों ने डकैती के साथ-साथ किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
1 दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिया हैवानियत को अंजाम:
- उत्तर प्रदेश में बेख़ौफ़ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की बची-खुची धज्जियाँ उड़ा दी हैं।
- जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस और प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठने लगे हैं।
- लखनऊ के पारा क्षेत्र के पतौरा गांव में करीब 1 दर्जन से अधिक बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया है।
- इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
धोखे से घर में हुए दाखिल:
- राजधानी लखनऊ में बेख़ौफ़ अपराधियों के एक दल ने लूट और गैंगरेप की वारदातों को अंजाम दिया है।
- पीड़ित पिता के अनुसार, अपराधी पहले धोखे से घर में घुसे, सभी को बंधक बनाया उसके बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया।
- लूट के बाद अपराधियों ने जाते वक़्त 11 साल की किशोरी को अपने साथ ले गए।
- बदमाश घटनास्थल से करीब 1.5 किमी की दूरी पर एक बाग में लड़की को ले गए।
- जहाँ करीब एक दर्जन बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
- पीड़िता को गंभीर हालत में राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- लगातार खून बहने के चलते डॉक्टर्स को भी पीड़िता का इलाज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने जांच शुरू की:
- लूट और गैंगरेप की वारदात की जानकारी मिलते ही लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी घटनास्थल पर पहुंची।
- सुबह करीब 10 बजे डीआईजी आरकेएस राठौर भी मौके पर पहुंचे।
- बदमाशों की दबिश के लिए पीड़िता के नाखूनों और चेहरे से फॉरेंसिक चेकअप किया गया।
- गौरतलब बात यह है कि, इसी इलाके में 32 घंटों के अन्दर रेप की दो और घटनाएँ सामने आई हैं।
महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार की सिर्फ हवाबाजी:
- प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कितनी ही महिला सुरक्षा की बात कर लें।
- लेकिन, सूबे में बढ़ता अपराध का ग्राफ, महिला उत्पीड़न के मामले, गैंगरेप की घटनाएँ सिर्फ सीएम की हवाबाजी का परिचायक हैं।
- वहीँ पुलिस की नाकामी भी इसमें किसी लिहाज से कम नहीं है।
- कितनी ही बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब पुलिस द्वारा रिश्वत लेकर बदमाशों को छोड़ दिया जाता है।
- मात्र 32 घंटों के भीतर ही इलाके में 2 और रेप की वारदातें पुलिस की पोल खोलते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार