पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद शोहदे अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती ने एक शोहदे पर (girl alleges Molestation) अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे झुग्गी झोपड़ी से खींचकर ये गंदा काम किया।
शाहजहांपुर में मालगाड़ी के गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली
- पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़े और भाग रहे आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की।
- लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी।
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।
- थाना प्रभारी इंदिरानगर मुकुल वर्मा ने बताया कि 100 नंबर पर इसकी सूचना मिली है।
- आरोपी को थाने लाया गया है, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या
पकड़े जाने पर गुंडे बुलाकर काट रहा था हंगामा
- पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर के चांदन गांव में रहने वाला दबंग किस्म का शोहदा नदीम छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया।
- शोहदे पर आरोप है कि वह लड़कियों के साथ रोजाना छेड़खानी करता है।
- लेकिन परेशान लड़कियां इसे नजअंदाज कर देती थी।
- इसके चलते आरोपी के हौसले काफी बुलंद हो गए थे।
आशियाना में युवती से गैंगरेप, मुंह खोलने पर दी बहनों से रेप करने की धमकी
- मंगलवार को आरोपी ने झुग्गी में रहने वाली लड़की को खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
- इतना ही नहीं आरोपी ने उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो बना लिया।
- यह घटना देख मोहल्ले की अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो लोग दौड़े।
- इस दौरान आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और 100 नंबर डॉयल करके पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस पीट रही थी मुठभेड़ का ढिंढोरा, रिटायर्ड अर्दली की कर दी गई हत्या
- सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी 502 की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
- पुलिस ने जैसे ही आरोपी को हिरासत में लिए वह दबंगई पर उतर आया।
- आरोपी ने मोहल्ले के गुंडे बुला लिए और हंगामा काटने लगा।
- इसकी सूचना इंदिरानगर पुलिस को दी गई।
- थाना प्रभारी इंदिरानगर ने बताया कि (girl alleges Molestation) आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डॉक्टर ने महिला के बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर क्लीनिक में किया रेप