चुभती-जलती गर्मी का मौसम आया, आया मौसम ठंडे-ठंडे डर्मी कूल का…अप्रैल महीने में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही हैं कि सभी लोगों का दिन में बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि हम विज्ञापन की बात क्यों कर रहे हैं। तो बता दें कि हम विज्ञापन की नहीं बल्कि लखनऊ के उन बच्चों की बात कर रहे है, जो चुभती गर्मी में ठंडे-ठंडे पानी में छपाक लगा रहे हैं और मस्ती से तैराकी कर रहे हैं। जिसे देखकर आप न सिर्फ गर्मी भूल जाएंगे बल्कि आप भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल गुनगुनाने लगेंगे।

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच दिखा अलग नजारा :

[ultimate_gallery id=”70956″]

  • इस बार अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है।
  • ऐसे में एक ओर जहां लोग घर से बाहर निकलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • वहीं दूसरी ओर लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर तालाब के नजारे को देखकर आप भी कुछ देर के लिए आनंदित हो उठेंगे।
  • यहां बच्चे रोजाना चुभती गर्मी को नजरअंदाज कर जिस तरह से तालाब में गोते लगा रहे हैं।
  • मानों वो पानी में छपाक लगाने के साथ गुनगुना रहे हों कि…ऊपर सूरज नीचे पानी, आओ करें अपनी मनमानी।
  • जब आप इन बच्चों की तैराकी और मनमानी देखेंगे तो यकीन मानिए, आप गर्मी और गर्मियों से होने वाली परेशानियों को भूल जाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें