यूपी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन पत्रकारों पर हो रहे लगातार कातिलाना हमले और पत्रकारों की हत्या इसका जीता जगता उदाहरण है। ताजा मामला राजधानी के गोमती नगर इलाके का है। यहां सीएमएस स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों ने हिंदी खबर (hindi khabar) के कैमरामैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
CCTV: दबंगों ने रेस्टोरेंट में घुसकर मालिक के सिर पर गमला फोड़ा
- प्राणघातक हमले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
- सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग गए।
- पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल कैमरामैन को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
वीडियो: सचिवालय में घुसे फ़र्ज़ी CBI अफसर गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
- जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र सीएमएस स्कूल के पास बीती रात कैमरामैन सत्यप्रकाश और उनके दोस्त राहुल एक घटना की कवरेज करने गए थे।
- उन्होंने अपनी बाइक एक पान की गुमटी के पास खड़ी कर दी थी।
- गाड़ी खड़ी करने को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के उनका विवाद हो गया।
- बात बढ़ने पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से कई ताबड़तोड़ वार सत्यप्रकाश के ऊपर करके जान लेने की कोशिश की।
वृन्दावन ग्रीन सिटी में लड़कियों से छेड़छाड़, मचा हड़कंप!
- उन्हें बचाने दौड़े राहुल पर भी हमलावर ने प्राणघातक हमला कर दिया।
- धारदार हथियार से हुए इस हमले में दोनों गंभीर से घायल हो गए।
- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फ़ौरन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
- यहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
- सीओ गोमती नगर दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
ओवरटेक के चक्कर में पलटी बस, पांच की मौत 19 घायल
- वह स्वयं लोहिया अस्पताल पत्रकारों को देखने गए थे।
- उनकी हालत खतरे से बाहर है।
- लेकिन एक बड़ा सवाल है कि राजधानी लखनऊ में जिस तरीके से पत्रकारों के ऊपर हमला हुआ हैं कहीं ना कहीं योगी सरकार पर और योगी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।
- जब पत्रकारों पर ही हमला हो रहा है तो आम आदमी कितना महफूज है इस घटना से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
वीडियो: जनता दरबार में महिलाओं को मारे गए थप्पड़, लाठीचार्ज!
https://youtu.be/p6SHmiseAPk
24 घंटे के भीतर अब मलिहाबाद में युवक की हत्या
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.