लखनऊ में राजेन्द्र नगर द्वितीय मार्ग पर स्थित महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मेवा, काजू, बादाम से बनी 51 किलो ठंडाई का वितरण होगा। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में पिछले दो दिनों से 51 किलो ठंडाई का भोग मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को भोर में बाबा का अभिषेक हुआ, साथ ही रूद्राभिषेक के आयोजन के साथ ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप किया गया। जिसमें महिला, पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं के ढोलक, मजीरा, झांझ के मधुर संगीत से मंदिर परिसर भक्ति से सराबोर हुआ।
शिवरात्रि पर होगी महाकाल की महाआरती:
- उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की भस्म आरती शिवरात्रि के दिन सुबह चार बजे होगी।
- इस मौके पर सुबह में पहले भगवान शिव का श्रृंगार होगा फिर भव्य भस्म आरती होगी।
- इसके बाद दोपहर 12.30 से शाम 6.30 बजे तक मन्दिर के आचार्य पंण्डित राम बिहारी द्विवेदी, पंण्डित महादेव त्रिपाठी के संचालन में महारूद्राभिषेक होगा।
[ultimate_gallery id=”58992″]
- इस महोत्सव में शाम के समय भोले भण्डारी का श्रृंगार भांग और मेवे से किया जायेगा।
- इस अवसर पर मेवें और छप्पन भोग के प्रसाद भगवान को अर्पित किये जायेंगे।
- राजेंद्र नगर के महाकाल की महाआरती 24 फरवरी को शाम 6.30 बजे होगी।
- इसके बाद मेवें काजू बदाम से बनी 51 किलो ठंडाई का भोग लगने के बाद, भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा जायेगा।
- इसके अलावा मेवा, पेड़ा और फल का भी वितरण होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#51 kg Thandai
#51 किलो ठंडाई का भोग
#Consumed grand aarti
#Fifty-six offerings of prashad
#lucknow
#Mahakal aarti consumed on Ujjain Arti t
#Mahakal mahaarti
#mahakal temple
#rajendra nagar
#Shiva will make up
#Uttar Pradesh
#उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की भस्म आरती
#उत्तर प्रदेश
#छप्पन भोग के प्रसाद
#भगवान शिव का श्रृंगार होगा
#भव्य भस्म आरती
#महाकाल मंदिर
#राजेन्द्र नगर
#लखनऊ
#शिवरात्रि पर होगी महाकाल की महाआरती