Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चारबाग से सुरंग के अंदर से आईटी कॉलेज तक लखनऊ मेट्रो का पहला ट्रायल रन सफल

अभी तक ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक चल रही लखनऊ मेट्रो ने शुक्रवार सुबह तड़के चारबाग से जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड सुरंग) हजरतगंज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय होते हुए आईटी कॉलेज पहुंची। मेट्रो एमडी कुमार केशव ने खुद निरीक्षण को कमान किया। मेट्रो ट्रेन में 300 बोरी बालू को लादा गया। रैम्प पर 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उतरते समय इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए गए। जिससे लोड के समय ट्रेन पर पड़ने वाले भार को नापा जा सका। इसके बाद भीतर मेट्रो के स्टेशनों से गुजरते हुए हजरतगंज में भी उसे रैम्प पर खड़ा किया गया। जिससे ऊंचाई पर मेट्रो को रोकने पर होने वाले दबाव को परखा जा सका।

एलिवेटेड कारिडोर पर आने पर परिवर्तन चौक और लविवि कर्व पर भी ट्रायल कर ऑपरेशन और सेफ्टी से जुड़े परीक्षण हुए। इसके ठीक पीछे दूसरी ट्रेन भी आ गई। दोनो को गोमतीनगर स्पैन पर 36 घंटे तक रोका जाएगा। बता दें कि ट्रायल रन की रिपोर्ट 31 जनवरी को देना होगा। जबकि एक जनवरी से मेट्रो के सिग्नल की फीटिंग का काम शुरू हो जाएगा। सिग्नल सहित तकनीकी कमियों को दूर कर मेट्रो का कॉमर्शियल रन 15 फरवरी तक शुरू करने की तैयारी है। सुबह चार बजे से मेट्रो के निदेशक ऑपरेशन और रोलिंग स्टॉक सहित सभी बड़े अधिकारी चारबाग पहुंच गए थे। एमडी कुमार केशव जब चारबाग मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया। खुद पूरा निरीक्षण किया और फिर मेट्रो के वापस गोमती नदी स्पैन पर वापस आकर खड़ा करने के बाद ट्रायल सफल होने पर टीम की सराहना भी की।

Lucknow Metro First Trial Run Inside Tunnel-1

उत्तर प्रदेश की राजधानी में आबाद जिस हजरतगंज ने 200 साल के अधिक के सफर में इक्का गाड़ी से लेकर इठलाती मोटर कार का कारवां देखा। उसी हजरतगंज ने सुबह 9:15 बजे पहली बार मेट्रो का दीदार किया। जिसने भी देखा वह बहुत खूब कहता रह गया। उल्लास और उमंग इसलिए ज्यादा था क्योंकि अब तक मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से केवल चारबाग तक चल रही थी। जिस कारण शहर के अधिकांश इलाकों के लोग मेट्रो की सवारी नहीं कर पा रहे थे। मेट्रो ने अपना पहला ट्रायल रन पूरा किया।

उत्तर दक्षिण का लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर के चारबाग से मुंशी पुलिया तक अगले साल फरवरी में कॉमर्शियल रन की तैयारी है। इस बीच लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों ने एमडी कुमार केशव के साथ शुक्रवार को पहला ट्रायल रन पूरा किया। रात दो बजे चार बोगियों वाला रैक ट्रांसपोर्ट नगर डिपो से चारबाग मेट्रो स्टेशन लाकर खड़ा किया गया। चार बजते ही रैक को प्लेटफार्म के आगे निकालकर रैम्प पर खड़ा किया गया। इसके बाद मेट्रो 7:25 बजे रवाना हुई। मेट्रो 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती रही।

रैम्प पर उतरने के बाद सुरंग से पहले मेट्रो को सात बार रोका गया। इस दौरान आगे की क्लीयरेंस मिलने पर मेट्रो 7:54 बजे सुरंग के अंदर पहुंच गई। भीतर मेट्रो 1:21 घंटे तक चली। इस दौरान हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज होते हुए मेट्रो सुबह 9:15 बजे हजरतगंज में सुरंग से बाहर निकली। केडी सिंह स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से पहले रैम्प पर चढ़ते हुए मेट्रो को पांच मिनट तक रोका गया। यहां से निकलकर मेट्रो परिवर्तन चौक कर्व से होते हुए गोमती नदी के स्पेशल स्पैन पर पहुंची। करीब पांच मिनट रोकने के बाद मेट्रो को लविवि और फिर आइटी कॉलेज तक गई।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]उत्तर दक्षिण कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन [/penci_blockquote]
लखनऊ मेट्रो के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन पड़ते हैं। जो कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर मुंशी पुलिया तक हैं। अभी ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर चारबाग तक केवल आठ स्टेशनों के बीच ही मेट्रो दौड़ रही है। एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक कुल 21 मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे। इसमें 18 एलिवेटेड और तीन स्टेशन भूमिगत होंगे। एलिवेटेड ट्रैक 19.43 किलोमीटर का जबकि भूमिगत ट्रैक 3.44 किलोमीटर का होगा। अब चारबाग स्टेशन, आलमबाग बस अड्डे और एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज से लेकर लविवि और मुंशी पुलिया तक का इलाका जुड़ जाएगा। हजरतगंज में सचिवालय, बापू भवन, एनेक्सी सहित कई बड़े सस्थान होंगे जबकि लविवि और आइटी जैसे शिक्षण संस्थान में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह बेहतर विकल्प होगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]ऐसा होगा किराया[/penci_blockquote]
मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम 60 रुपये होगा। मतलब यदि आप मुंशी पुलिया से सीधे एयरपोर्ट तक जाएंगे तो आपको केवल 60 रुपये देने होंगे। मेट्रो का किराया इस तरह जोनवार तय गया किया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]जोन- यात्रा करने वाले स्टेशन- किराया[/penci_blockquote]

1      -1                                  -10
2      -2                                  -15
3      -3-6                               -20
4       7-9                              – 30
5       10-13                          -40
6       14-17                          -50
7       18 से अधिक                 -60

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कहां से कितने बजे गुजरी मेट्रो[/penci_blockquote]
चारबाग रैम्प से 7:25 बजे मेट्रो ट्रेन चली, रैम्प से सुरंग में 7:54 बजे पहुंची, हुसैनगंज भूमिगत स्टेशन 8:20 बजे पहुंची, सचिवालय भूमिगत स्टेशन 8:50 बजे पहुंची, हजरतगंज भूमिगत स्टेशन 9:10 बजे पहुंची, हजरतगंज सुरंग से बाहर रैम्प 9:15 बजे पहुंची, केडी सिंह स्टेडियम स्टेशन 9:24 बजे पहुंची, परिवर्तन चौक कर्व 9:32 बजे पहुंची, गोमती नदी स्पेशल स्पैन 9:35 बजे पहुंची, लविवि मेट्रो स्टेशन 9:40 बजे पहुंची, आइटी कॉलेज मेट्रो 9:48 बजे पहुंची।

Related posts

राज्यसभा की 10 सीटों के परिणाम घोषित, बीजेपी ने 9 सीट और सपा ने एक सीट जीती, बीजेपी के अरुण जेटली चुनाव जीते, बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन विजयी, बीजेपी प्रत्याशी नरसिम्हा भी चुनाव जीते, बीजेपी की कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, बीजेपी के अशोक बाजपेयी चुनाव जीते, बीजेपी के सकलदीप राजभर चुनाव जीते, बीजेपी के विजयपाल सिंह तोमर चुनाव जीते, बीजेपी के हरनाथ सिंह यादव चुनाव जीते, बीजेपी के अनिल अग्रवाल भी चुनाव जीते, सपा की जया बच्चन राज्यसभा सदस्य बनीं.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

फ़िरोज़ाबाद के वार्ड न. 31 की जनता ने किया चुनाव का बहिष्कार

kumar Rahul
7 years ago

मथुरा- जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यकम को अंतिम रूप देने में जुटा,दुल्हन की तरह सजी मथुरा नगरिया

Desk
3 years ago
Exit mobile version