Lucknow Police : उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में मंगलवार की सुबह गोमती नदी में एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी सूचना मिलने पर हजरतगंज और महानगर पुलिस मौके पर पंहुची थी। शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों ही थानों की पुलिस में सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Lucknow Police :

Uttar Pradesh Police

  • कोई नतीजा न निकलते देख आखिर में दोनों पुलिस थानों की पुलिस ने मिलकर लाश को दोबारा गोमती नदी में फिकवा दिया।
  • पुलिस के आदेश पर मछुआरों ने शव को गोमती नदी में बहा दिया और पुलिस वहां से चली गई।
  • वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अफसरों को दी।

यह भी पढ़ें : यमुना नदी में डूबी चार लड़कियों में तीन के शव बरामद

  • जिसके बाद अफसरों ने दोनों थानों को जमकर फटकार लगाई थी।
  • मामले को तूल पकड़ता देख डीजीपी ने पूरे मामले के जाँच के आदेश के दिए थे।

dead-body-throw-in-gomti-river_

  • मौके के गवाहों के बयान व उपलब्ध फोटोग्राफी और विडियो की जाँच की गयी जाँच में पाया गया.
  •  उ0 नि0 विजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी न्यू हैदराबाद थाना महानगर व आरक्षी दुर्गेश कुमार बाजपाई थाना महानगर सबसे पहले पहुंचे थे.
  • परन्तु इनके द्वारा नियमानुसार करवाई न कर शव को थाना हजरतगंज क्षेत्र में होना बताया गया।
  • जाँच में ये दोनों लोग अपने कार्य के प्रति लापरवाही और संवेदनहीनता के दोसी पाए गए।
  • जिसके बाद उ0 नि0 विजय कुमार सिंह और आरक्षी दुर्गेश कुमार बाजपाई को SSP द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
  • ये कोई पहला मामला नहीं जब लखनऊ पुलिस के कर्मचारी विवादों में आये हैं.

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें