उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों की संख्या में बीटीसी (btc tet) प्रशिक्षुओं ने राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से नई भर्ती किये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा।

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग

  • संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद सिंह सोमवंशी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के (सिविल अपील 4347-4375, सिविल अपील संख्या 9529/2017 बनाम उत्तर प्रदेश) 25 जुलाई के आदेशानुसार प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 72 हजार सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं।
  • इससे गुणवत्तापूर्वक शिक्षा का संकल्प प्रभावित हो रहा है।
  • साथ ही बीटीसी पास युवाओं (करीब 75000) को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है।
  • उन्होंने बताया कि हम सभी अपने हक के लिए पिछली 28 जून 2017 से लगातार लक्षमण मेला मैदान में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
  • प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भाजपा ने चुनावी लोक संकल्प पत्र में कहा था कि सरकार बनने के 90 दिन के भीतर सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • इसके चलते प्रदर्शनकरियों में काफी रोष व्याप्त है।
  • उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा (btc tet) यदि जल्द ही हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो फि उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें