देश में छोटे राम मनोहर लोहिया के तौर पर पहचाने जाने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की आज पुण्यतिथि लखनऊ में मनाई गयी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर छोटे लोहिया को श्रद्धांजली अर्पित की। साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने बीजेपी और शिवपाल यादव पर बयान दिया।

बीजेपी पर किया हमला :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे हुए थे। यहाँ पर उन्होंने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि मैंने कई मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है, आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बने हुई है। उत्तर प्रदेश प्रदेश में लगातार संगीन घटनाएं हो रही है। जो घटनाएँ पहले बीहड़ में हुआ करती थी वो सभी वारदातें अब राजधानी में होती हो रही है। उन्होंने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था, वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। कन्नौज और मथुरा में भी जो घटनाएं हुई है इन हालातों के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं।

[foogallery id=”174306″]

शिवपाल को दी जन्मदिन की बधाई :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पहले कहा एक्सप्रेसवे में घोटाला है, नदी में घोटाला है। अब ये सिर्फ परेशान करने के लिए आजम खां को एसआईटी जांच और पूछताछ करने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव को जन्मदिन की बधाई, मीडिया के माध्यम में मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। शिवपाल के शनि पूजा करने पर बोले कि ये उनकी धार्मिक आस्था है, इसमें मैं क्या कह सकता हूँ। यूपी दिवस के आयोजन पर कहा कि चलो अच्छा है कि एक और त्यौहार की शुरुआत हुई लेकिन हम ये जानना चाहते है कि यूपी दिवस पर छुट्टी होगी या नही।

 

ये भी पढ़ें : समर्थकों संग केक काटकर शिवपाल यादव ने मनाया जन्मदिन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें