2019 के लोकसभा चुनावों की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है और राजनीतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा और बसपा के गठबंधन होने के बाद से भाजपा में कोहराम मच गया है। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। मगर अब सिनेमा जगत पर भी राजनीति का रंग चढ़ने लगा है। फिल्म सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री ने इस बीच समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

माया यादव सपा में शामिल :

भोजपुरी में आंधी और तूफान, लाडला, विधाता, दिलेर और मोहब्बत जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री व फिल्म निर्मात्री माया यादव को समाजवादी पार्टी काफी पसंद आ गयी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें मुंबई प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है। महाराष्ट्र में पार्टी प्रमुख व विधायक अबू आसिम आजमी ने माया यादव को नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया। माया ने आगे कहा कि अबू आजमी के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज की अधिक महिलाओं को सपा से जोड़ेंगी और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। माया ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है।

 

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में भ्रष्टाचार पर पीआईएल

अखिलेश यादव से हैं प्रभावित :

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अभिनेत्री माया यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं। कुछ समय पहले जब अखिलेश यादव ने मुंबई दौरा किया था तो माया ने उनसे मुलाकात की थी। उसी समय उन्होंने सपा से जुड़ने का निर्णय कर लिया था। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाने का वादा किया है।

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में लालू यादव से अखिलेश ने मुलाकात कर जाना उनका हाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें