योगी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल आज पूरा होने जा रहा है। योगी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में कई मिसाल कायम किया है। जिसके उपलक्ष्य में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन में किया गया है। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार किसान और नौजवान दलित वंचित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति ही शासन की योजनाओं का हिस्सा बन सकता है।

यह देखने को मिला जब यह सब काम हमने शुरू किया तो हमारे सामने चुनौती थी। पदभार ग्रहण किया तो प्रदेश का खजाना खाली था। कर्मचारियों को वेतन देना एक चुनौती थी। उत्तर प्रदेश में वीआईपी कल्चर लागू था। गुंडाराज कायम था। प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा था। यहां निवेश करना एक सपना था। यहां व्यापारी उद्योगपति पलायन कर रहे थे। भर्तियों पर रोक से नौजवान भटक रहा था हम लोगों ने पहली कैबिनेट में किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

  • विकास-सुशासन के सपने को साकार करेंगे।
  • यूपी की जनता ने परिवर्तन किया था।
  • विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।
  • शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई।
  • बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर विजय दी थी।
  • एक साल पहले जंगलराज, गुंडाराज था।
  • काम का मूल्यांकन एक साल में नहीं हो सकता।
  • हमने जो किया सब जनता के सामने है।
  • एक साल का लेखा-जोखा पेश किया।
  • सरकार ने टीम भावना के साथ काम किया।
  • यूपी को सुधारने के लिए एक साल पूरे नहीं।
  • यूपी में परिवारवाद, जातिवाद पूरे चरम पर था।
  • यूपी में विभाजनकारी राजनीति हो रही थी।
  • किसान, नौजवान, गरीब, दलित वंचित के पास पहुंचे।
  • एक साल पहले प्रदेश का खजाना खाली था।
  • 1 लाख 30 हजार किमी सड़कें गड्ढायुक्त थी।
  • एक साल पहले प्रदेश में भय का माहौल था।
  • हमने किसानों का कर्ज माफ किया।
  • कई संस्थाएं कर्ज देने को तैयार नहीं थी।
  • सरकार ने फिजूलखर्ची रोकी।
  • गन्ना किसान बदहाल था।
  • 15 साल से किसान परेशान था।
  • 15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई।
  • उत्तर प्रदेश की बदहाल हालत के लिए किसानों की कर्जमाफी एक चुनौती थी।
  • अनावश्यक योजनाओं को रोककर किसानों के फसली ऋण माफ करने का काम किया।
  • नक़ल विहीन परीक्षा एक सपना था।
  • पिछली सरकारों के एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, किसान नौजवान नही था।
  • पिछली सरकारों में नक़ल के ठेके होते थे।
  • प्रदेश में मुन्ना भाई की प्रवृत्ति को रोकने नक़ल माफियाओं को रोकने का काम हुआ।
  • कुछ लोगों को बंदरों से बहुत डर लगता है।
  • याद करें कि एक बंदर ने रावण की लंका को जला दिया था और आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख कर देगा।
  • हमारी सरकार ने प्रदेश में अवैध बूचड़खानों बंद करने के काम के साथ प्रदेश की जनता में फैला डर को समाप्त किया है।
  • पुलिस प्रणाली को बेहतर किया।
  • जब हम लोग सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश सबसे नीचे पायदान पर रहा।
  • 1 साल के कार्यकाल में हमने लोगों को शौचालय उपलब्ध कराने का काम किया।
  • उत्तर प्रदेश में पहली बार नकलविहीन परीक्षा कराई गई।
  • पिछली सरकार के एजेंडे  पर रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं नहीं थी।
  • इसका परिणाम यह था कि नकल के ठेके दिए जाते थे।
  • हमारी सरकार ने नकल विहीन परीक्षा की दिशा में उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कदम बढ़ाया है।
  • इसके कारण 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। प्रदेश के अंदर मुन्ना भाइयों पर नकेल कसी गई।
     हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि यह अप्रैल से हम कैसे शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में नए पाठ्यक्रम के साथ आ रहे हैं।
  •  हम 35 हज़ार करोड़ का खाद्यन्न घोटाला रोक रहे हैं।
  •  पिछली सरकार के काले कारनामों से व्याप्त भ्रष्टाचार से हम लोग लड़े।
  • पहली बार उत्तर प्रदेश में ऐसा हुआ है कि गरीब का बच्चा जूता और मोजा अच्छा पहन सकता है।
  • हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने का काम पहली बार किया।
  •  हम लोगों का प्रयास है कि राशन की सभी दुकानों में POS मशीन लगाएंगे।
  • इसके माध्यम से राशन वितरण का काम करेंगे ताकि पात्र लोगों तक राशन पहुंच सके।
  • पिछली सरकारों के काले कारनामों के कारण मोरंग बालू खनन पर कोर्ट ने एनजीटी  ने रोक रखा था।
  • हमारी सरकार आने के बाद हम लोगों ने उत्तर प्रदेश की एक  लाख किलोमीटर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है।
  • ईट का दाम कम करें तो भट्टा मालिकों से मिट्टी की रॉयल्टी नहीं वसूली जाएगी।
  • किसानों से मिट्टी खनन के लिए रॉयल्टी नहीं ली जाएगी।
  • 33 हज़ार करोड़ की मेट्रो योजना लाने जा रहे हैं।
  • मेरठ आगरा और कानपुर में योजना पर काम शुरू करेंगे
  • 54 मार्ग चिन्हित किए गए जहां पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे जो उत्तर प्रदेश में प्रवेश मार्गों पर बनेंगे।
  • पिंक बस सर्विस के तहत 50 बसें चलेंगी।
  • अयोध्या में राम कथा संग्रहालय के रूप में बड़ी योजना लाई जाएगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाख गरीबों के आवास बनाने की योजना।
  • 1 वर्ष के दौरान सभी साथियों के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने संगठन के पदाधिकारियों ने आम जनमानस ने हम लोगों को हर स्तर पर मदद की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें