Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: भाजपा ने आनंद द्विवेदी को फिर महानगर अध्यक्ष और विजय मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

Lucknow BJP District President Announced Anand Dwivedi as Mahanagar President and Vijay Maurya as District President

Lucknow BJP District President Announced Anand Dwivedi as Mahanagar President and Vijay Maurya as District President

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ महानगर और जिला अध्यक्ष [ Lucknow BJP District President ] पद के लिए अपने नेताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश नेतृत्व ने आनंद द्विवेदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, जिलाध्यक्ष पद पर नए चेहरे के रूप में विजय मौर्य को चुना गया है। विजय मौर्य पहले भाजपा के जिला महामंत्री रहे हैं और उन्हें पदोन्नति देकर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

आनंद द्विवेदी का राजनीतिक सफर [ Lucknow BJP District President ]

आनंद द्विवेदी ने एनजीओ प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष से राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले वे दो बार कैंट-1 से मंडल अध्यक्ष, एक बार नगर मंत्री और चार बार महानगर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। आनंद द्विवेदी को चुनाव प्रबंधन का भी लंबा अनुभव है। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे राजनाथ सिंह के कैंट विधानसभा क्षेत्र में संयोजक रहे। 2007 में डॉ. दिनेश शर्मा के चुनाव संयोजक रह चुके हैं। संयुक्ता भाटिया, रीता बहुगुणा जोशी, सुरेश तिवारी और ब्रजेश पाठक के चुनाव में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है।

आनंद द्विवेदी एमएससी और बीएड की शिक्षा प्राप्त हैं और स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे पिछले 40 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं।

विजय मौर्य का राजनीतिक सफर [ Lucknow BJP District President ]

विजय मौर्य ने भाजपा में मंडल अध्यक्ष से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वे पहले भाजपा के जिला महामंत्री रहे हैं और अब उन्हें जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। विजय मौर्य के नेतृत्व में भाजपा लखनऊ जिले में अपनी स्थिति मजबूत करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

भाजपा की रणनीति

भाजपा ने लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी को फिर से अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। आनंद द्विवेदी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनके बेटे नीरज सिंह के करीबी माने जाते हैं, जिसका उन्हें लगातार फायदा मिल रहा है।

भव्य कार्यक्रम में निर्वाचन की घोषणा

गोमतीनगर विशाल खंड स्थित सीएमएस सभागार में आयोजित ‘संगठन पर्व 2025’ कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आनंद द्विवेदी को औपचारिक तौर पर महानगर अध्यक्ष [ Lucknow BJP District President ] घोषित किया। अध्यक्ष घोषित होने के बाद आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, नीरज सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

Related posts

अमेठी में आठ अपराधी जिला बदर

Desk Reporter
4 years ago

बिजली चेकिंग करने गए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को गांव वालों ने दौड़ाया, सरकारी वाहनों में की तोड़फोड़, दो ज्ञात व तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, थाना अफ़ज़लगढ़ के मुरलीवाला का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रभाकर चौधरी बनें एसपी बलिया

Rupesh Rawat
9 years ago
Exit mobile version