लगातार बढ़त बना कर रखने वाले वाली आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करवा दी हैं.उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी मतो से हराया। समाजवादी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया हैं। उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से था. तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 55 हजार वोटो से हराया है। सपा और रालोद की इस जीत पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है।

भाजपा का हुआ सफाया :

देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी में बीजेपी को डबल झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से उसकी नूरपुर विधानसभा सीट छीन ली है। इसके अलावा कैराना में भाजपा का जीतना उसकी साख का सवाल बन गया था, उसमें भी भाजपा को हार मिली है। सपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी अंतर से हरा दिया है। इन दोनों जीत से निश्चित तौर पर भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। देखना है कि इस गठबंधन का बीजेपी 2019 में कैसे मुकाबला करती है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना लोकसभा उपचुनाव: तबस्सुम हसन 55 हजार वोटों से जीतीं

शिवपाल ने किया ट्वीट :

सपा ने इतिहास रचते हुए नूरपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। यहाँ पर सपा के नईमुल हसन ने भाजपा की अवनी सिंह को हराया है। इसके अलावा कैराना में रालोद की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हरा दिया है। विपक्ष की इस जीत पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ट्वीट कर जीते हुए नेताओं को बधाई दी है। शिवपाल ने कहा कि नूरपुर विधानसभा एवं कैराना लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर श्री नईमुल हसन जी व श्रीमती तबस्सुम हसन जी को हार्दिक बधाई एवं मतदाताओं को धन्यवाद व आभार। हालाँकि इन उपचुनाव में प्रचार से सपा ने शिवपाल और मुलायम को दूर रखा था।

 

ये भी पढ़ें: 4 बजे आवास खाली करेंगे अखिलेश, राज्य संपत्ति विभाग को लिखा पत्र

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें