उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 98 सांगठनिक जिलों में से 70 जिलों में जिला अध्यक्षों [ BJP District President List ] की घोषणा कर दी है। इन नियुक्तियों में 39 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग, 25 ओबीसी और 6 अनुसूचित जाति से हैं। इसके अलावा, 5 महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष [ BJP District President Caste Wise List ] बनाया गया है, जबकि 26 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
सामाजिक समीकरण और वर्गीय प्रतिनिधित्व [ BJP District President Caste Wise List ]
घोषित 70 जिलाध्यक्षों में सामान्य वर्ग से 20 ब्राह्मण, 10 ठाकुर, 3 कायस्थ, 2 भूमिहार, 4 वैश्य और 1 पंजाबी को नियुक्त किया गया है। ओबीसी वर्ग में 5 कुर्मी, 2 मौर्य, 4 पिछड़ा वैश्य, 2 लोध और यादव, बढ़ई, कश्यप, कुशवाहा, पाल, राजभर, रस्तोगी और सैनी समाज से 1-1 प्रतिनिधि को जगह मिली है।
भाजपा के घोषित 70 जिलाध्यक्षों की जातिगत संरचना [ BJP District President Caste Wise List ]
वर्ग | जाति | संख्या |
---|---|---|
सामान्य वर्ग | ब्राह्मण | 20 |
ठाकुर | 10 | |
कायस्थ | 3 | |
भूमिहार | 2 | |
वैश्य | 4 | |
पंजाबी | 1 | |
ओबीसी वर्ग | कुर्मी | 5 |
मौर्य | 2 | |
पिछड़ा वैश्य | 4 | |
लोध | 2 | |
यादव | 1 | |
बढ़ई | 1 | |
कश्यप | 1 | |
कुशवाहा | 1 | |
पाल | 1 | |
राजभर | 1 | |
रस्तोगी | 1 | |
सैनी | 1 |
🔹 कुल घोषित जिलाध्यक्षों की संख्या: 70
भाजपा की सूची में मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं
नई सूची में किसी भी मुस्लिम नेता को जिलाध्यक्ष [ BJP District President Caste Wise List ] नहीं बनाया गया है। यह भाजपा की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है, जिससे पार्टी का हिंदुत्व और कोर वोटबैंक मजबूत रहे।
किन जिलों में कौन बना जिला अध्यक्ष? [ BJP District President Caste Wise List ]
भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर से अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर से महेश चौहान, रामपुर से हरीश गंगवार, मुरादाबाद जिला से आकाश पाल, मुरादाबाद महानगर से गिरीश मंडुला, बिजनौर से भूपेन्द्र सिंह चौहान ‘बॉबी’, सहारनपुर महानगर से शीतल विष्णोई, मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी, मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद जिला से चैन पाल सिंह, गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल, बुलन्दशहर से विकास चौहान, कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दीक्षित, इटावा से अरुण कुमार गुप्ता, वाराणसी महानगर से प्रदीप अग्रहरि, प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता, गोरखपुर महानगर से देवेश श्रीवास्तव, मथुरा जिला से निर्भय पांडेय, मथुरा महानगर से हरिशंकर राजू यादव, फिरोजाबाद महानगर से सतीश दिवाकर, बदायूं से राजीव कुमार गुप्ता, शाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता सहित 70 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
26 जिलों में दोबारा मौका
भाजपा ने प्रतापगढ़, कानपुर दक्षिण, भदोही, मुरादाबाद, बुलंदशहर, महराजगंज, बस्ती, लखनऊ महानगर, सोनभद्र, कन्नौज, हरदोई, बहराइच और रायबरेली सहित 26 जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है।
भविष्य की रणनीति
भाजपा की यह नियुक्तियां 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। पार्टी ने जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है, लेकिन मुस्लिम नेतृत्व को जगह न देकर अपनी स्पष्ट रणनीति भी जाहिर कर दी है। अब देखना होगा कि यह नई टीम भाजपा के मिशन 2027 में कितनी प्रभावी साबित होती है।