Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-at-congress-office

maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-at-congress-office

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हरदोई में कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हरदोई में आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का संदेश है कि दया और करुणा ही इस सृष्टि का सार है।शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों कि श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और हिन्दुओं के आदि काव्य ‘रामायण’ के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं।शहर महासचिव संजय चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है। वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना करके हर किसी को सद्‍मार्ग पर चलने की राह दिखाई।

Report:- Manoj

Related posts

लखनऊ : सीएम ने 50 लाख के मुआवजे का एलान किया – योगी

UP ORG DESK
6 years ago

नगर निगम के अधिकारी करवा रहे सड़कों पर अवैध अतिक्रमण

Sudhir Kumar
6 years ago

सपा प्रमुख पर फ़ैजाबाद में परिवाद दर्ज, 3 सितम्बर को होगी सुनवाई!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version