Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सांसद नरेश अग्रवाल ने दिलवाई अपने समर्थकों को भाजपा की सदस्यता

Mahendra Nath Pandey welcomed the MP Naresh Agarwal in BJP

Mahendra Nath Pandey welcomed the MP Naresh Agarwal in BJP

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से सांसद नरेश अग्रवाल अपने सैंकडों समर्थकों के साथ भेंट करने पहुॅचे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा परिवार में आगमन पर स्वागत करते हुए समर्थकों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि अन्त्योदय के पथ पर चलने को तत्पर प्रत्येक व्यक्ति का भाजपा में अभिनन्दन है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहली बार पहुॅचे राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से उनके कक्ष में मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद अपने समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने हेतु भाजपा मुख्यालय पहुॅचे सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश सचिव सपा ब्रजेश शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई मुकेेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव सपा सत्यनाम सिंह सेठी, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा आनन्द अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन अचल अग्रवाल एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई सुख सागर मिश्रा सहित सांसद नरेश अग्रवाल के सैंकडो़ समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और उन सब को पार्टी की सदस्यता दिलाकर विश्व की सबसे बडे राजनीतिक परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: CM को ज्ञान नहीं, वो पढ़ते लिखते नहीं, केवल पूजा पाठ और भाषण करते हैं

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े 131 मामलों को वापस लेगी योगी सरकार

Related posts

वाराणसी: कूड़े में पड़ा मिला नवजात बच्चा

Shivani Awasthi
6 years ago

हाथरस:बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

kumar Rahul
7 years ago

जौनपुर: मल्हनी उपचुनाव को लेकर डीएम के ये निर्देशः

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version