भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टेन कूल’ सूबे के वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा।
पहला दिन:
- कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो दिवसीय दौरे के तहत सूबे के वाराणसी में आ रहे हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी आज शाम को रांची से वाराणसी पहुंचेंगे।
- हालाँकि, मीडिया हाउस को इस दौरे से दूर रखा गया है।
- महेंद्र सिंह धोनी दौरे के पहले दिन वाराणसी पहुंचकर नदेसर स्थित एक होटल में कुछ देर आराम करेंगे।
- होटल में आराम करने के बाद वाराणसी के महमूरगंज स्थित सपोर्ट फिट जिम जायेंगे, जहाँ वो अपने कुछ ख़ास परिचितों से मिलेंगे।
- इसके बाद धोनी वाराणसी की गंगा आरती में भी शामिल होंगे, जिसके तहत वो राजेंद्र प्रसाद घाट जायेंगे।
- आरती दर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने जायेंगे।
दूसरा दिन:
- अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन महेंद्र सिंह धोनी वाराणसी के डीपीएस स्कूल में बच्चों से मिलेंगे और उन्हें क्रिकेट के टिप्स भी देंगे।
- गौरतलब है कि, धोनी के इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, कुछ चुनिन्दा मीडिया हाउस से धोनी मुलाकात भी कर सकते हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी रांची से वाराणसी कार से पहुंचेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार