नोएडा में महेश चौहान [ Mahesh Chauhan ] को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलपता स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे और नोएडा के चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर ने पार्टी हाईकमान के निर्देश मिलते ही उनके नाम की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

35 दावेदारों के बीच महेश चौहान को मिली जिम्मेदारी [ Mahesh Chauhan ]

नोएडा महानगर अध्यक्ष बनने के लिए 35 दावेदारों ने आवेदन किया था। प्रमुख नामों में महेश चौहान, संजय बाली, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी और मनीष शर्मा की चर्चा थी। लेकिन अंततः महेश चौहान को इस पद के लिए चुना गया

महेश चौहान बने भाजपा महानगर अध्यक्ष, ठाकुर समुदाय को मिला प्रतिनिधित्व [ Mahesh Chauhan ]

भाजपा ने महेश चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर ठाकुर समुदाय को यह पद दिया है। 2004 के बाद यह पहला मौका है जब ठाकुर समाज से किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले जुगराज चौहान इस पद पर रह चुके हैं।

भारी मंथन के बाद लिया गया फैसला

भाजपा हाईकमान को महानगर अध्यक्ष के नाम को तय करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महेश चौहान, संजय बाली, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी और मनीष शर्मा जैसे 35 दावेदारों के बीच मुकाबला था, लेकिन अंततः महेश चौहान का नाम फाइनल किया गया

राजनीतिक पृष्ठभूमि और वरिष्ठ नेताओं से जुड़ाव

  • महेश चौहान नोएडा विधायक पंकज सिंह के करीबी माने जाते हैं।
  • वे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं
  • छलेरा गांव निवासी महेश चौहान पहले भाजपा के जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।
  • उन्होंने 1985 में नोएडा राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।

जातीय समीकरण और भाजपा की रणनीति

नोएडा में ठाकुर समाज का अच्छा खासा प्रभाव है। भाजपा ने लंबे अंतराल के बाद इस समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। महेश चौहान के चयन से भाजपा को स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वरिष्ठ नेताओं का समर्थन [ Mahesh Chauhan ]

  • नोएडा के विधायक पंकज सिंह और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने महेश चौहान के नाम का समर्थन किया।
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भी उन्हें आशीर्वाद प्राप्त था।
  • पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने भी सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने की मांग की थी, जो महेश चौहान के पक्ष में गया।

भविष्य की रणनीति

महेश चौहान [ Mahesh Chauhan ] की नियुक्ति को आगामी चुनावों और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा नोएडा में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के प्रयास करेगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें