गाजियाबाद गोलीकांड में घायल हुए भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया का हाल-चाल जानने देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
राजनाथ सिंह के करीबी हैं बृजपाल तेवतिया:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में गोलीकांड में घायल भाजपा नेता बृजपाल से मिलने पहुंचे।
- इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचा।
- इस दौरान अस्पताल के मुख्य गेट से केवल राजनाथ सिंह, महेश शर्मा के अलावा उनकी सिक्यूरिटी यूनिट को ही प्रवेश दिया गया।
- राजनाथ सिंह अस्पताल में करीब 15 मिनट रहे, उसके बाद दिल्ली वापस निकल गए।
- गृह मंत्री ने अस्पताल में बृजपाल के डॉक्टर वैभव मिश्रा से भाजपा नेता की स्थिति की जानकारी ली और परिवार वालों को सांत्वना दी।
पूरा मामला:
- भाजपा नेता बृजपाल 11 अगस्त को रात में मुरादनगर से कविनगर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे।
- इस दौरान वो जब रावली रोड पर सपा नेता आशु मलिक के घर के पास से गुजर रहे थे कि, तभी तीन कारों में आये बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी।
- भाजपा नेता की गाड़ी पर करीब 100 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी।
- हमले में करीब 6 लोग जख्मी हो गए थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
- भाजपा नेता बृजपाल के हाथ, पैर और सीने में गोलियां लगी थी, जिन्हें डॉक्टरों ने निकाल दिया था।
- घटनास्थल से मौके पर एके-47 बरामद हुई थी।
- एके-47 के साथ, 9 एमएम के दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार