भाजपा ने मैनपुरी में बड़ा राजनीतिक निर्णय लेते हुए ममता लोधी राजपूत [ Mamata Rajput ] को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 58 वर्षीय ममता का जन्म 22 फरवरी 1965 को हुआ था और वे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं।
ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
ममता लोधी राजपूत : राजनीतिक पृष्ठभूमि और अनुभव [ Mamata Rajput ]
- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की विधानसभा संयोजक।
- राज्यसभा पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रह चुकी हैं।
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री रह चुकी हैं।
- भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
ममता लोधी राजपूत : परिवार का राजनीतिक इतिहास [ Mamata Rajput ]
- ससुर स्व. सूबेदार वर्मा तीन बार (1957, 1962, 1980) भोगांव विधानसभा से विधायक रहे।
- सास निर्मलेश कुमारी उत्तर प्रदेश की पहली महिला ब्लॉक प्रमुख थीं।
- वे मैनपुरी ऑफिसर्स कॉलोनी में रहती हैं और उनके पति इंद्र मोहन सिंह का निधन हो चुका है।
जिलाध्यक्ष की घोषणा और चौंकाने वाला फैसला [ Mamata Rajput ]
प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण और चुनाव प्रभारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा की मौजूदगी में ममता लोधी राजपूत के नाम की घोषणा की गई।
- राहुल चतुर्वेदी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा हाईकमान ने ममता के नाम पर मुहर लगा दी।
- दोपहर 1 बजे लखनऊ से आए मैसेज के बाद मंच पर सभी 28 दावेदारों को बुलाया गया और फिर ममता के नाम की घोषणा कर दी गई।
- यह फैसला ठाकुर या ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए चौंकाने वाला था।
भाजपा की रणनीति और संदेश
- पार्टी ने लोधी राजपूत समुदाय से जिलाध्यक्ष चुनकर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की।
- इस फैसले से भाजपा ने ओबीसी समुदाय को मजबूत करने का संकेत दिया।
- 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई, जिससे भाजपा को लोधी वोट बैंक को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
स्वागत और भविष्य की तैयारी
घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया, नारेबाजी और स्वागत का दौर शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि ममता लोधी राजपूत के नेतृत्व में पार्टी को मैनपुरी में नई मजबूती मिलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें