Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पति ने साथ में ससुराल जाने से मना करने पर काट दी नाक!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता की नाक उसके पति ने सिर्फ इसलिए काट दी क्योंकि उसने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। महिला की शिकायत करने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला दरगाह शरीफ थाना खेत्र के बख्शीपुरा का है। यहाँ रहने वाली संगीता का विवाह पांच साल पहले श्रावस्ती के छोटेलाल साहू से हुआ था। संगीता का कहना है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था, जिससे तंग आकर वह अपने मायके भाग आई थी। लेकिन उसका पति यहाँ पर भी आकर उसे परेशान करने लगा और वापस चलने के लिए दबाव डालने लगा। बुधवार की रात वह फिर उसके मायके आ गया और उसे वापस चलने के कहा। लेकिन संगीता ने उसके साथ वापस ससुराल चलने से मना कर दिया, जिससे तैश में आकर उसने संगीता पर हमला कर दिया और धारदार चाकू से उसकी नाक काट डाली। संगीता ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस कारण वह वहाँ से भाग गया।

संगीता ने एसपी से एफआईआर दर्ज करने की अपील की है, हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर छोटेलाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।

Related posts

मंदबुद्धि युवती के साथ युवक ने किया जंगल मे रेप। खेतों पर काम कर रहे लोगो ने किया आरोपी युवक को पुलिस के हवाले। आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का हुआ मामला दर्ज। थाना धामपुर के मिलक मुकीमपुर का मामला।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

कैराना उपचुनाव: RLD प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी नहीं देगी समर्थन

Shashank
6 years ago

डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप: भर्ती से किया इंकार,लिखी बाहरी दवा

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version