Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बरेली: जया बच्चन के अलावा ये “पुरुष” रखता है BIG B के लिए करवाचौथ का व्रत

जहां सुहागिनों का पर्व करवा चौथ आज पूरे देश में मनाया जा रहा है और सभी विवाहित महिलाएं चाँद देखकर अपना व्रत तोड़ेंगी. तो वहीं इससे इतर बरेली शहर में एक शख्स ऐसा है जो करवा चौथ का व्रत अमिताभ बच्चन के लिए पिछले 15 साल से रखता चला आ रहा है.

लगभग 14-15 सालों से रख रहे बिग बी के लिए करवाचौथ का व्रत:

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के बिग बी कहे जाने वाले गोवर्धन भोजवानी पिछले 14-15 साल से यह व्रत रख रहे हैं. आप सोच रहे होंगे कि यह शख्स अपनी पत्नी के लिए व्रत रखता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=ONIvWcefx8E” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/10/man-keep-karva-chauth-fast-for-amitabh-bachchan.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

शहर के कुतुबखाने इलाके में छोटी सी दुकान चलाने वाले गोवर्धन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जबरा फैन हैं। ऐसा लगता है जैसे अमिताभ बच्चन उनके शरीर में बस गए हैं।

महानायक की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं उनके जबरा फैन:

शहर के बिग बी ने बताया कि उनको व्रत रखने की प्रेरणा साल 2005 में आई फिल्म बागवान से मिली। गोवर्धन भोजवानी ने बताया कि यह व्रत इसलिए रखते हैं जिससे महानायक को लंबी उम्र मिले और स्वस्थ्य रहें।

भोजवानी ने व्रत रखने के बारे में बताया कि जैसे सभी महिलाएं व्रत रखती हैं ठीक वैसे ही वह भी रखते हैं। दिन भर बिना कुछ खाए पिए रहते हैं। रात को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोलते हैं।

इस काम में उनकी पत्नी सविता भी सहयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि पति के व्रत रखने से उनको कोई परेशानी नहीं है बल्कि उनको बहुत खुशी होती है। दोनों पति-पत्नी चंद्रमा देखने और पूजा करके व्रत खोलते हैं।

Related posts

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

होली मिलन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

UPORG DESK 1
5 years ago

सोनिया गाँधी दो दिवसीय सूबे के दौरे पर, प्रदेश कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच हो सकता है महत्वपूर्ण दौरा!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version