रास्ते में निर्माण का विरोध करने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर

मथुरा-

वृंंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबूगढ़ गांव में रविवार सुबह रास्ते पर निर्माण का विरोध करने पर पड़ौसियों ने एक युवक में गोली मार दी। गोली सीने में लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रुप से घायल है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल महिला को सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ गांव निवासी राजवीर (25 वर्ष)के पड़ौस में रविवार सुबह करीब आठ बजे पड़ौस के कुछ लोग आरसीसी सड़़क तोड़कर मकान आगे बढा रहे थे। रास्ता अवरुद्ध होने पर राजवीर ने पड़ौसियों को ऐसा करने से रोका और इसका विरोध किया। आरोप है कि तभी पड़ौसियों ने राजवीर में गोली मार दी। गोली राजवीर के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस विवाद में पत्नी गीता जब आगे आई तो उससे भी मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा वहीं मृतक राजवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़पाल शुरु कर दी है।
एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का कहना कि बाबूगढ़ गांव में रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Report – Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें