Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

निगोहा में कैंटीन संचालक की लूट के दौरान हत्या!

राजधानी लखनऊ में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। काकोरी में विधवा महिला की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी रात निगोहां थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर कैंटीन चलाने वाले मनीष जायसवाल (28) पुत्र श्याम किशोर जायसवाल ग्राम बेहटा उन्नाव की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मनीष के सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। हमलावरों ने दुकान का सामान व नगदी के साथ अन्य सामान लूट लिया। पुलिस को सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस को अनुमान है कि बीती रात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान मनीष की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुकान पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चोरी के दौरान हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पिटाई में गिरा गर्भ

Sudhir Kumar
6 years ago

निकाय चुनाव: 3 जिलों में जनसभाएं करेंगे CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago

50 बसों से CM योगी ने शुरू की ‘संकल्प बस सेवा’!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version