Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बदायूं: सपा का कार्यकर्ता सम्मलेन आज, महान दल के कई नेता होगे पार्टी में शामिल

2019 के लोकसभा चुनाव की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अन्य दलों के नेताओं को सपा में शामिल कराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बसपा, भाजपा और कांग्रेस सहित कई बड़े दलों के नेताओं को समाजवादी पार्टी में लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के पहले कई बड़े नेता रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

महान दल के कई नेता होंगे शामिल :

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनावों में भाजपा के विजय रथ को रोकने की पूरी तैयारी में लग गयी है। यही कारण है कि बसपा सहित अन्य दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराने में सपा लग गयी है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया है। सपा के इस सम्मलेन में महान दल के कई बड़े नेता सपा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी शामिल होंगे जो उन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें-

होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी खजाने से लाखों रुपये हड़प रहे पुलिस अधिकारी

पीएम मोदी करेंगे 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास

सांसद सावित्री बाई फुले पर अपने चाचा को 12 बीघा जमीन कब्जा कराने का आरोप

Related posts

मुरादनगर में बहुत बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा, पब्लिक की सतर्कता और रेल प्रशासन की जागरूकता की वजह से, आज सुबह एक अनजान व्यक्ति रेल की पटरी काटते हुए पकड़ा गया, यह तो पता नहीं कि उसकी मंशा क्या थी, लेकिन उसकी नादानी की वजह से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती, उसके पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने उसको खूब मारा, रेल प्रशासन ने उस की जान बचाते हुए उसे पब्लिक से बचाया और उसे रेलवे स्टोर में बंद कर दिया.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

Sultanpur: जनपद में एक साथ आधा दर्जन लोग पाये गये कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Desk Reporter
4 years ago

प्राथमिक स्कूल को भगवा रंग में रंगे जाने का दस्तूर जारी

Desk
6 years ago
Exit mobile version