Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

पुलिस ने यहाँ से दस हजार लीटर बनावटी दूध और भारी मात्रा में नकली दूध बनाने के उपकरण बरामद किये है साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है|

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

आप ये समझते होंगे कि दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इससे हमें ताकत मिलती है। मगर आपने कभी ये सोचा है कि जो दूध आप पी रहे हैं वो असली है या फिर जहरीला है। दरअसल आपको बता दें मथुरा के बलदेव क्षेत्र ग्राम जुगसना में नकली दूध बनाने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा था यह सभी शातिर लोग नकली दूध मक्खन क्रीम पनीर तैयार कर के आसपास की स्थानीय मार्केट में अपने ही कैंटर द्वारा सप्लाई करते थे| यह सूचना बलदेव पुलिस को लगातार मिल रही थी जिस पर बलदेव पुलिस ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है| वहीं पुलिस ने नकली दूध बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं सभी को जेल भेज दिया है वही इस संबंध में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस फैक्ट्री के बारे में काफी दिनों से सूचना मिल रही थी जिस पर सीओ महावन और बलदेव पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है| पुलिस ने यहाँ से दस हजार लीटर बनावटी दूध और भारी मात्रा में नकली दूध बनाने के उपकरण बरामद किये है| पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना लाल सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है| एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के द्वारा अर्जित की गई सम्पत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है उसे भी कुर्क किया जाएगा| एसएसपी ने बलदेव पुलिस को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है|

Report – Jay

Related posts

ज़मीनी विवाद को लेकर चली दो पक्षों में गोली। एक युवक हुआ घायल। घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती। थाना चाँदपुर के बसन्तपुर इलाके का मामला।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

रुद्रपुर के पूर्व सपा विधायक मुक्तिनाथ यादव का हुआ निधन

Shashank
7 years ago

पीएसी स्थापना दिवस 2018 का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version