Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा: तेज़ रफ़्तार का कहर यमुना एक्सप्रेस-वे सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत

road accident

road accident

मथुरा:  मथुरा के थाना बलदेव इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 137 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई।

आपको बताते चले कि नोएडा से बाइक पर सबार तीन लोग यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर जा रहे थे।थाना बल्देव इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे के माईल स्टोन 137 पर अज्ञात वाहन ने बाइक संख्या यूपी 14 EK 9368 में टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार 63 वर्षीय हीरा बाई निवासी नवला निवासी दोहिया जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश, 22 बर्षीय युवक और 15 बर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बल्देव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं, वही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों दी है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

अमेठी-25 हजार का इनामी शातिर अपराधी सुनील गुप्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

Desk
4 years ago

3 जिलों के दौरे के तहत हमीरपुर पहुंचे CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago

फिरोजाबाद: भाजपा नेता ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Shashank
7 years ago
Exit mobile version