Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधवा महिलाओं ने मनाई दीपावली पर्व की खुशी

विधवा महिलाओं ने मनाई दीपावली पर्व की खुशी

मथुरा-

भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में बुधवार को विधवा व वृद्ध माताओं द्वारा दीपावली पर्व की खुशी उल्लास पूर्वक मनाई गई। सुलभ इण्टरनेशनल संस्था के तत्वावधान में केशीघाट स्थित यमुना तट पर आयोजित दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

सदियों से कुप्रथाओं के चलते उपेक्षित जिन्दगी जी रहीं विधवा महिलाओं के जीवन में पुनः रोशनी लाने के लिए सुलभ संस्था के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक द्वारा आठ साल पूर्व शुरू की गई इस पहल के तहत बुधवार को भी संस्था द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

जहां विधवा महिलाओं ने कोरोनाकाल के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए फूलों की आकर्षक रंगोली सजाकर एवं दीप जलाकर रोशनी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। साथ ही श्रद्धापूर्वक यमुना मईया की आरती कर ठाकुरजी का आभार जताया।

Related posts

कानपुर-16 अधिकारी आये डीएम के रडार पर

kumar Rahul
7 years ago

उन्नाव रेप केस: रेप पीड़िता ने कहा मुझे सीबीआई के कार्रवाई पर पूरा भरोसा

Bharat Sharma
7 years ago

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

Dr Neelam
4 months ago
Exit mobile version