भाजपा ने लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद मथुरा जिले के लिए जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। निर्भय पांडे [ Nirbhay Pandey ] को दोबारा जिला अध्यक्ष, जबकि हरिशंकर उर्फ राजू यादव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

घोषणा के बाद जश्न का माहौल [ Nirbhay Pandey ]

रविवार को पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी और जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा ने इन नामों की घोषणा की।

  • घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और दोनों नेताओं को बधाइयां दीं।
  • पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया
  • दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने 2027 विधानसभा चुनाव में मथुरा जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया

निर्भय पांडे: भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता [ Nirbhay Pandey ]

  • मूल रूप से कोसीकलां के रहने वाले हैं
  • भाजपा संगठन में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं:
    • किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
    • युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
    • भाजपा जिला महानगर मंत्री
  • किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं

भाजपा की रणनीति और भविष्य की तैयारी

भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दोनों नेताओं पर भरोसा जताया है। पार्टी को उम्मीद है कि निर्भय पांडे [ Nirbhay Pandey ] और राजू यादव के नेतृत्व में मथुरा में भाजपा संगठन और मजबूत होगा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें